पश्चिम एशिया में जारी युद्ध का असर अब अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर भी साफ दिखाई देने लगा है।
शनिवार को Indira Gandhi International Airport, दिल्ली और Chhatrapati Shivaji Maharaj International Airport, मुंबई से संचालित होने वाली करीब 100 अंतरराष्ट्रीय उड़ानें रद कर दी गईं, जिससे यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
अधिकारियों के मुताबिक मुंबई एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 35 उड़ानें और आने वाली 36 उड़ानें रद की गईं। वहीं दिल्ली एयरपोर्ट से रवाना होने वाली 22 उड़ानें और आने वाली 17 उड़ानें रद कर दी गईं।
दिल्ली एयरपोर्ट के ऑपरेटर Delhi International Airport Limited (डायल) ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि पश्चिम एशिया में मौजूदा हालात के कारण पश्चिम की ओर जाने वाली कुछ अंतरराष्ट्रीय उड़ानों में देरी हो सकती है या उनके शेड्यूल में बदलाव किया जा सकता है। यात्रियों को अपनी उड़ान की स्थिति पहले से जांचने की सलाह दी गई है।
दरअसल Iran, Israel और United States के बीच 28 फरवरी से बढ़े सैन्य तनाव के कारण पश्चिम एशिया के कई देशों ने सुरक्षा कारणों से अपना एयरस्पेस आंशिक रूप से बंद कर दिया है। इसके चलते कई अंतरराष्ट्रीय एयरलाइंस को अपनी उड़ानों का रूट बदलना पड़ रहा है या सेवाएं सीमित करनी पड़ रही हैं।
Comments are closed.