थाईलैंड में विनाशकारी बाढ़, 145 की मौत; बढ़ते नुकसान ने दुनिया को चिंता में डाला

5

दक्षिणी थाईलैंड इस समय भीषण बाढ़ की चपेट में है। आपदा में अब तक कम से कम 145 लोगों की जान जा चुकी है, जिसमें सबसे ज्यादा 110 मौतें सोंगखला प्रांत में हुई हैं।

थाईलैंड के आपदा निवारण विभाग के अनुसार, भारी बारिश के कारण 12 दक्षिणी प्रांत प्रभावित हुए हैं। 12 लाख से अधिक घर और लगभग 36 लाख लोग इस आपदा से सीधे प्रभावित हुए हैं। राहत और बचाव कार्य जारी हैं, और अब बचाव दल उन इलाकों तक पहुँच रहे हैं जो पहले पूरी तरह पानी में डूबे थे।

हालांकि अधिकांश क्षेत्रों में पानी कम हो गया है, कुछ जगहों पर अभी भी जलस्तर ऊँचा है। मौसम विभाग ने दक्षिणी हिस्सों में आंधी-तूफान की चेतावनी जारी की है। वीडियो और तस्वीरों में बाढ़ की तबाही साफ दिखाई दे रही है—गिरे बिजली के खंभे, बहता सामान, मलबा सड़कों पर फैला हुआ और पलटी हुई गाड़ियाँ। बाढ़ ने लाखों लोगों के जीवन और रोज़मर्रा को अस्त-व्यस्त कर दिया है।

Comments are closed.