7 तीव्रता के भूकंप से अमेरिका और कनाडा में अफरा-तफरी

2

अलास्का और कनाडा में 7 तीव्रता का भूकंप, लोग दहशत में

शनिवार को अलास्का और कनाडा की सीमा के पास 7.0 तीव्रता का भूकंप महसूस किया गया। भूवैज्ञानिकों के अनुसार यह अलास्का के जूनो से 370 किलोमीटर उत्तर-पश्चिम और युकोन के व्हाइटहॉर्स से 250 किलोमीटर दूर आया।

भूकंप के तेज झटकों से लोग डर के मारे घरों से बाहर निकल आए। युकोन का पहाड़ी इलाका होने के कारण कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अलमारियों और दीवारों से चीजें गिर गईं।

अलास्का और कनाडा दोनों तरफ समुद्र होने के कारण सुनामी का डर भी बना रहा, लेकिन फिलहाल कोई चेतावनी जारी नहीं की गई। व्हाइटहॉर्स पुलिस ने बताया कि 911 पर कई कॉल आए और सोशल मीडिया पर लोग अपने अनुभव साझा कर रहे हैं।

Comments are closed.