Weather Update: दिल्ली में तेज हवाओं के ‘लू’ की दस्तक, IMD ने जारी किया आने वाले दिनों का मौसम अपडेट

0 40

मौसमी उतार- चढ़ाव के बीच दिल्ली में गर्मी के तेवर एक बार फिर से तल्ख होने वाले हैं।

मौसम विभाग ने बृहस्पतिवार से शनिवार तक तीन दिन के लिए लू का यलो अलर्ट जारी कर दिया है। इस दौरान अधिकतम 43 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान 26 डिग्री तक जा सकता है।

इस बीच मंगलवार को आसमान दिन भर साफ रहा और तेज धूप निकली रही। चुभन भरी गर्मी के बीच अधिकतम तापमान सामान्य से 2.2 डिग्री अधिक 39.9 डिग्री जबकि न्यूनतम तापमान सामान्य से 1.8 डिग्री कम 20.9 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।

पहाड़ों पर हुई बर्फबारी और वर्षा के चलते हवा की दिशा दक्षिण पूर्व से उत्तर पश्चिमी होने का ही असर रहा कि लगातार कई दिन तक 25 से 26 डिग्री तक रहने के बाद मंगलवार को न्यूनतम तापमान में चार- पांच डिग्री की कमी देखने को मिली। हवा में नमी का स्तर 51 से 13 प्रतिशत तक रहा।

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बुधवार को दिनभर आसमान साफ रहेगा। 10 से 20 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान क्रमश: 41 व 23 डिग्री रहने का अनुमान है।
मंगलवार को सर्वाधिक अधिकतम एवं न्यूनतम तापमान वाले प्रमुख इलाके (डिग्री सेल्सियस में)

इलाका   अधिकतम   न्यूनतम
  सफदरजंग      39.9     20.9
  पालम      40.5     23.5
  लोधी रोड      40.0     18.4
  रिज      41.7     22.6
  आयानगर      41.1     21.5
  पीतमपुरा      40.6     26.4

दिल्ली का एक्यूआइ खराब श्रेणी में बरकरार
मंगलवार को भी दिल्ली का एक्यूआई 200 से ऊपर यानी खराब श्रेणी में रहा। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार मंगलवार को दिल्ली का एक्यूआई 227 दर्ज किया गया। एक दिन पहले यानी सोमवार को यह 205 था। यानी 24 घंटे में इसमें 22 अंकों की बढ़ोतरी दर्ज की गई। एनसीआर के शहरों का एक्यूआई भी इसी श्रेणी में बना हुआ है। निकट भविष्य में एक्यूआई श्रेणी में बदलाव की ज्यादा संभावना नहीं दिख रही है।

Leave A Reply