जम्मू-कश्मीर के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़, दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की है आशंका

0 37

जम्मू-कश्मीर के त्राल में सेना और आतंकियों के बीच मुठभेड़ चल रही है. सेना ने इस पूरे इलाके को घेर कर अपना सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है.

मिल रही जानकारी के अनुसार इस इलाके में दो से तीन आतंकियों के छिपे होने की खबर आ रही है.आपको बता दें कि बीते दो दिनों में आतंकियों के साथ ये दूसरी मुठभेड़ है. एक दिन पहले ही एक ऐसे ही मुठभेड़ में तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था.

आपको बता दें कि एक दिन पहले ही सुरक्षाबलों और आंतकियों के बीच एनकाउंटर हुआ था. सेना को सूचना मिली थी कि शेपियां के जंगलों में 4 आतंकी छिपे हुए हैं. ये आतंकी शोपियां के जम्पाथरी में छिपे थे और इन्‍हें लश्कर-ए-तैयबा से जुड़ा बताया जा रहा था. सुरक्षाबलों ने आतंकियों को घेर लिया था और मुठभेड़ में इनमें से तीन आतंकियों को ढेर कर दिया था. इस मुठभेड़ में आतंकी शाहिद अहमद के होने की भी खबर आ रही थी.

बताया जा रहा था कि इसमें 2 पाकिस्‍तानी आंतकी भी हैं. जिले के शुकरू केलर इलाके में आतंकवादियों की मौजूदगी के बारे में मिली एक विशेष सूचना के आधार पर सुरक्षा बलों ने वहां घेराबंदी और तलाश अभियान शुरू किया था. अधिकारियों ने बताया था कि तलाश अभियान के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षाबलों पर गोलियां चलाईं जिसका सुरक्षा बलों ने माकूल जवाब दिया.

Leave A Reply