Weather: दिल्ली-NCR में बारिश ने ढाया कहर, बत्ती गुल और सड़कों पर गिरे खंभे-पेड़; यूपी में 12 की मौत

23

मौसम का मिजाज बुधवार शाम को यकायक बदल गया। दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, हिमाचल प्रदेश, मध्य प्रदेश व राजस्थान सहित उत्तर भारत के कई राज्यों में जहां दिन में तेज धूप निकली, वहीं शाम को हवाएं चलने लगीं और फिर बारिश हुई।

मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा
कुछ राज्यों में ओलावृष्टि भी हुई। बारिश ने जहां गर्मी से राहत दी, वहीं ओलावृष्टि ने लोगों को काफी नुकसान पहुंचाया। इस दौरान पेड़ व दीवारें गिरने से जनहानि भी हुई। उत्तर प्रदेश में ही 12 लोगों की जान चली गई। मौसम का असर विमानों की आवाजाही पर भी पड़ा।

दिल्ली में जनजीवन अस्त-व्यस्त
दिल्ली और आसपास के इलाकों में बुधवार शाम तेज आंधी और वर्षा ने जनजीवन को अस्त-व्यस्त कर दिया। तेज हवाओं से पेड़ गिरने और बिजली के तार टूटने से लोग अधिक प्रभावित हुए। दिल्ली के कई इलाकों में पेड़ और खंभे गिर गए हैं। वजीराबाद रोड पर पेड़ गिर गया। पेड़ के नीचे दबकर एक बाइक सवार की मौत हो गई।

सोनभद्र जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत
उत्तर प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में बुधवार को मौसम का अलग-अलग मिजाज देखने को मिला। लखनऊ समेत तराई और पूर्वी जिलों में जहां बादलों की आवाजाही के बीच तेज हवा के साथ बूंदाबांदी हुई तो कहीं-कहीं वज्रपात हुआ।
लखीमपुर में मकान ढहने की दो घटनाओं में तीन लोगों की मौत हो गई। दीवार गिरने से अलीगढ़ में भी एक मौत हुई है। सोनभद्र जिले में वज्रपात से दो लोगों की मौत की सूचना है।

सहारनपुर में आकाशीय बिजली गिरने से दो की मौत

मौसम के बिगड़ने का उड़ानों पर असर, 11 डाइवर्ट
बिगड़े मौसम का असर आइजीआइ एयरपोर्ट पर भी पड़ा, जहां उड़ानों का संचालन प्रभावित हुआ। विभिन्न दिशाओं से आ रही उड़ानों को जयपुर डाइवर्ट किया गया। समाचार लिखे जाने तक 11 उड़ानें जयपुर में लैंड हुईं। आगमन की समय सारणी में एक घंटे का विलंब सामान्य हो गया।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.