झारखंड बोर्ड 12th आर्ट्स रिजल्ट आज दोपहर 2 बजे होगा घोषित, नतीजों के साथ टॉपर्स लिस्ट भी होगी जारी

13

झारखंड बोर्ड की ओर से साइंस एवं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट जारी होने के बाद अब आर्ट्स स्ट्रीम रिजल्ट की डेट घोषित कर दी गई है।

झारखंड अधिविद्य परिषद (JAC) रांची की ओर से नतीजे आज यानी 5 जून 2025 को अपरान्ह 2 बजे घोषित कर दिया जायेगा।

प्रेस कॉन्फ्रेंस में जारी होंगे नतीजे
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट आर्ट्स का रिजल्ट प्रेस कॉन्फ्रेंस में शिक्षा मंत्री शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन की उपस्थिति में जारी किया जायेगा। रिजल्ट जारी होने के साथ ही टॉपर्स लिस्ट भी साझा की जाएगी। नतीजे जारी होते ही रिजल्ट का डायरेक्ट लिंक आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in एवं jacresults.com पर एक्टिव हो जायेगा। छात्र या अभिभावक इन्हीं साइट्स से नतीजे चेक कर सकेंगे।

मार्कशीट केवल 4 स्टेप्स में की जा सकेगी डाउनलोड

स्टेप 1: झारखंड बोर्ड 12th आर्ट्स रिजल्ट 2025 जारी होते ही सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jac.jharkhand.gov.in पर विजिट करना होगा।

स्टेप 2: वेबसाइट के होम पेज पर छात्रों को रिजल्ट के एक्टिव लिंक पर क्लिक करना होगा।

स्टेप 3: इसके बाद आपको रोल नंबर एवं रोल कोड दर्ज करके सबमिट करना होगा।

स्टेप 4: अब रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जायेगा जहां से आप इसे डाउनलोड करने के साथ ही इसका प्रिंटआउट भी निकाल सकेंगे।

पास होने के लिए न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य
झारखंड बोर्ड एग्जाम में पास होने के लिए सभी विषयों में न्यूनतम 33 फीसदी अंक प्राप्त करना अनिवार्य होगा। ऐसे छात्र जो एक या दो विषयों में अनुत्तीर्ण हो जायेंगे वे कंपार्टमेंट एग्जाम में भाग लेकर इसी साल परीक्षा पास कर सकेंगे और अपना साल खराब होने से बचा सकेंगे।

साइंस और कॉमर्स का ऐसा रहा रिजल्ट
झारखंड बोर्ड की ओर से कॉमर्स एवं साइंस स्ट्रीम का रिजल्ट 31 मई 2025 को जारी किया गया था। जहां विज्ञान वर्ग का परिणाम 79.26% वहीं कॉमर्स स्ट्रीम का रिजल्ट 91.2% फीसदी दर्ज किया गया था।

लड़कियों ने 12वीं कक्षा के विज्ञान और वाणिज्य स्ट्रीम 2025 में लड़कों से बेहतर प्रदर्शन किया था। इस वर्ष साइंस में 80.53% लड़कियां पास हुईं, जबकि लड़कों का पास प्रतिशत 48.43 रहा है। इसके अलावा कॉमर्स में 95% लड़कियां पास हुईं, जबकि 86% लड़के पास हुए हैं।

Comments are closed, but trackbacks and pingbacks are open.