शेफाली जरीवाला का दिल का दौरा पड़ने से निधन, सेलेब्स ने जताया शोक—मीका सिंह बोले, “अब भी यकीन नहीं हो रहा”
मनोरंजन जगत से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है। ‘कांटा लगा गर्ल’ के नाम से मशहूर अभिनेत्री शेफाली जरीवाला का 42 वर्ष की उम्र में दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन से इंडस्ट्री और फैन्स गहरे सदमे में हैं।
शेफाली की अचानक हुई इस मौत पर कई नामी सेलेब्स ने सोशल मीडिया पर अपनी संवेदनाएं जाहिर की हैं। सिंगर मीका सिंह ने भावुक होकर लिखा,
“मैं सदमे में हूं, बेहद दुखी हूं और मेरा दिल भारी है। हमारी प्यारी स्टार और करीबी दोस्त शेफाली जरीवाला अब हमारे बीच नहीं रहीं। अब भी यकीन नहीं हो रहा। तुम्हें हमेशा तुम्हारी मुस्कान, शालीनता और जज़्बे के लिए याद किया जाएगा। ओम शांति।”
टीवी एक्टर अली गोनी ने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “RIP शेफाली।”
वहीं राजीव अदातिया और काम्या पंजाबी ने भी पोस्ट शेयर कर अपना दुख जताया।
एक सोशल मीडिया पोस्ट पर प्रतिक्रिया देते हुए अभिनेत्री दिव्यांका त्रिपाठी ने लिखा, “यह अविश्वसनीय है। हम परिवार के लिए स्तब्ध और बेहद दुखी हैं।”
शेफाली जरीवाला ने साल 2002 में आए सुपरहिट रीमिक्स सॉन्ग ‘कांटा लगा’ से जबरदस्त पहचान हासिल की थी। इसके बाद वह रियलिटी शो ‘बिग बॉस 13’ में नजर आईं और एक बार फिर सुर्खियों में छा गईं।
उनके असमय निधन से फिल्म और टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। फैन्स और साथी कलाकार सोशल मीडिया पर उन्हें नम आंखों से श्रद्धांजलि दे रहे हैं।
Comments are closed.