अंतरिक्ष से सुरक्षित लौटे शुभांशु: जानें ऐतिहासिक मिशन की पूरी कहानी

18

अंतरिक्ष से लौटे भारत के गौरव शुभांशु शुक्ला: 10 बिंदुओं में जानें ऐतिहासिक मिशन की पूरी कहानी

भारतीय अंतरिक्ष यात्री ग्रुप कैप्टन शुभांशु शुक्ला अंतरिक्ष से अपनी ऐतिहासिक यात्रा पूरी कर पृथ्वी पर सुरक्षित लौट आए हैं। स्पेसएक्स के क्रू ड्रैगन कैप्सूल ने मंगलवार को भारतीय समयानुसार शाम करीब 3 बजे कैलिफोर्निया तट के पास प्रशांत महासागर में सफलतापूर्वक स्प्लैशडाउन किया।

लखनऊ में भावुक हुआ परिवार
शुभांशु की इस वापसी का सीधा प्रसारण उनके लखनऊ स्थित परिवार ने देखा। माता-पिता की आंखों में गर्व और भावुकता साफ झलक रही थी। अब शुक्ला और उनके साथियों को पृथ्वी के गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल करने के लिए 7 दिन के पुनर्वास कार्यक्रम से गुजरना होगा।

मिशन की अवधि और उपलब्धियां
Axiom Space और NASA के सहयोग से संचालित Axiom-4 मिशन को 14 दिनों के लिए रवाना किया गया था, लेकिन इसे 18 दिनों तक बढ़ाया गया। इस दौरान अंतरिक्ष यात्रियों ने 60 से ज्यादा वैज्ञानिक प्रयोग किए।

मिशन की पूरी यात्रा को 10 बिंदुओं में समझें:
सवार हुए स्पेसक्राफ्ट में – शुभांशु और उनकी टीम ने अनडॉकिंग से दो घंटे पहले ड्रैगन अंतरिक्षयान में प्रवेश किया और अपने स्पेससूट पहने।

हैच सील और अनडॉकिंग – भारतीय समयानुसार सोमवार दोपहर 2:37 बजे हैच बंद हुआ और शाम 4:45 बजे अंतरिक्षयान ISS से अलग हुआ।

थ्रस्टर्स का इस्तेमाल – अनडॉकिंग के बाद अंतरिक्षयान ने थ्रस्टर्स फायर कर ISS से दूरी बनाई।

तेज गति से पृथ्वी की ओर – ड्रैगन ने 28,000 किमी/घंटा की रफ्तार से धरती की ओर यात्रा शुरू की।

वायुमंडल में प्रवेश – वायुमंडल में दाखिल होने पर घर्षण से तापमान 1600–1900°C तक पहुंच गया।

हीट शील्ड सुरक्षा – गर्मी से बचाव के लिए अंतरिक्षयान पर विशेष हीट शील्ड थी।

पैराशूट सिस्टम सक्रिय – पहले दो छोटे ‘ड्रोग’ पैराशूट खुले, फिर चार बड़े पैराशूट खुले जिससे गति धीमी हुई।

स्प्लैशडाउन – अंत में ड्रैगन कैप्सूल कैलिफोर्निया तट के पास समुद्र में उतरा।

रिकवरी और मेडिकल जांच – ‘शैनन’ नाम की रिकवरी शिप पर यात्रियों को निकाला गया और प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच की गई।

पुनर्वास की शुरुआत – गुरुत्वाकर्षण के अनुकूल होने के लिए ग्राउंड स्टाफ की मदद से चलना सिखाया गया, और हेलीकॉप्टर से उन्हें तट पर लाया गया।

नेताओं ने दी बधाई
भारत के राष्ट्रपति, उपराष्ट्रपति, प्रधानमंत्री समेत कई नेताओं ने शुभांशु शुक्ला को उनकी सफलता पर बधाई दी। यह मिशन न केवल भारत के लिए गौरव का क्षण रहा, बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारतीय वैज्ञानिक कौशल की पहचान को और मजबूत करता है।

आइएसएस पर ‘एक्सिओम-4′ मिशन के पायलट के तौर पर शुभांशु की भूमिका ने भारत के अंतरिक्ष अन्वेषण के लिए मील का पत्थर स्थापित किया है। इस मिशन में शामिल सभी लोगों को मेरी बधाई।’ – द्रौपदी मुर्मु, राष्ट्रपति, एक्स पर पोस्ट

” शुभांशु शुक्ला को मेरी हार्दिक बधाई। उन्होंने विजय की एक ऐसी कहानी लिखी है जिसने न केवल देश का गौरव बढ़ाया है, बल्कि भारतीय अंतरिक्षयात्रियों और विज्ञानियों के बीच उनकी प्रतिभा और धैर्य के बारे में विश्वास भी जगाया है। इस यात्रा में अर्जित अनुभव भविष्य के अंतरिक्ष मिशनों में भारत के लिए महत्वपूर्ण होंगे।” – अमित शाह, केंद्रीय गृह मंत्री, एक्स पर पोस्ट

”शुभांशु शुक्ला, आपका स्वागत है! हमें यह देखकर बहुत खुशी हुई कि आप वापस आ गए हैं। आपने जो किया है, उसे देखना हमारे लिए गर्व की बात है। आपको और आपकी टीम के सदस्यों को बधाई, और आपके परिवार को शुभकामनाएं।” – ममता बनर्जी, मुख्यमंत्री, बंगाल

” शुभांशु की सकुशल वापसी पूरे देश के लिए उत्साहवर्धक है। उनके परिवार और इस सफलता में सहयोग देने वाले सभी अंतरिक्ष विज्ञानियों और संस्थानों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। ऐसे अनुभवों से निश्चित रूप से देश के करोड़ों लोगों को लाभ होगा।” – मायावती, बसपा अध्यक्ष

Comments are closed.