अफगानिस्तान और म्यांमार में भूकंप के झटके, रातभर दहशत में रहे लोग
शनिवार देर रात अफगानिस्तान और म्यांमार में भूकंप के झटकों ने लोगों को दहशत में डाल दिया। राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र (NCS) के मुताबिक, अफगानिस्तान में दो भूकंप दर्ज किए गए। पहला झटका रात 1:26 बजे आया जिसकी तीव्रता 4.2 रही और यह 190 किलोमीटर की गहराई में था। दूसरा झटका 2:11 बजे महसूस किया गया, जिसकी तीव्रता 4.0 मापी गई।
इसी रात म्यांमार में भी भूकंप आया। वहां 3.7 तीव्रता का झटका सुबह 3:26 बजे महसूस किया गया, जिसकी गहराई 105 किलोमीटर थी।
अब तक किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है, लेकिन रातभर लोग डरे-सहमे नजर आए।
Comments are closed.