कनाडा में भारतीय छात्रा की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
कनाडा में 21 वर्षीय भारतीय छात्रा हरसिमरत रंधावा की गोली मारकर हत्या के मामले में 32 वर्षीय जेरडाइन फोस्टर को गिरफ्तार किया गया है। उस पर फर्स्ट-डिग्री मर्डर और हत्या के प्रयास के तीन आरोप लगे हैं। हरसिमरत मोहॉक कॉलेज में फिजियोथेरेपी की सेकेंड ईयर की छात्रा थी। 17 अप्रैल को बस स्टॉप के पास वह दो गैंग के बीच हुई गोलीबारी की चपेट में आ गई थी। पुलिस के मुताबिक, वह निर्दोष दर्शक थी और स्थानीय जिम से घर लौट रही थी।
घटना में चार कारें, सात लोग और दो हथियार शामिल थे। फोस्टर पहले भी पुलिस के रडार पर था। जांच जारी है और बाकी आरोपियों की तलाश हो रही है।
Comments are closed.