जर्मनी जा रहा बोइंग 757 हवा में आग लगने पर इटली में आपातकालीन लैंडिंग

4

शनिवार रात ग्रीस के कॉर्फू से जर्मनी के डसेलडॉर्फ जा रही कंडोर एयरलाइन की बोइंग 757-300 उड़ान में इंजन में आग लगने के बाद यात्रियों की जान खतरे में पड़ गई।

विमान में 273 यात्री और आठ क्रू सदस्य सवार थे। पायलट ने करीब एक घंटे की कोशिशों के बाद इटली के ब्रिंडिसी में सुरक्षित आपात लैंडिंग कराई। इस दौरान विमान केवल एक इंजन से उड़ रहा था।

आग का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर घटना का 18 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें विमान के दाहिने हिस्से से चिंगारियां और लपटें निकलती दिख रही हैं। एविएशन प्लेटफॉर्म FL360aero ने अनुमान लगाया कि बर्ड स्ट्राइक के कारण इंजन फेल हुआ। हालांकि, इस दावे की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

आपात लैंडिंग और यात्रियों की परेशानी

विमान ने शनिवार शाम 8:19 बजे कॉर्फू एयरपोर्ट से उड़ान भरी और 43 मिनट बाद ब्रिंडिसी के कासाले एयरपोर्ट पर उतरा। पायलट ने पहले कॉर्फू लौटने का प्रयास किया, लेकिन बाद में एक इंजन बंद करके दूसरे इंजन से ब्रिंडिसी में उतारने का निर्णय लिया।

आपात लैंडिंग के बाद यात्रियों को रात ब्रिंडिसी एयरपोर्ट पर ही बितानी पड़ी, क्योंकि शहर में होटलों की कमी थी। कंडोर एयरलाइन ने घटना के लिए खेद जताया और यात्रियों को अगले दिन सुरक्षित डसेलडॉर्फ भेजा।

Comments are closed.