अमेरिका: सड़क पर मार्शल आर्ट कर रहे सिख युवक की पुलिस फायरिंग में मौत

1

लॉस एंजिलिस में सिख युवक को पुलिस ने मारी गोली, हुई मौत

अमेरिका के लॉस एंजिलिस में 36 वर्षीय सिख युवक गुरप्रीत सिंह की पुलिस फायरिंग में मौत हो गई। वह सड़क पर पारंपरिक मार्शल आर्ट गतका करते हुए खंडा (दोधारी तलवार) लहरा रहा था।

पुलिस के मुताबिक, उसने हथियार छोड़ने से इनकार किया और हमला करने की कोशिश की, जिसके बाद गोली चलाई गई। घटना में अन्य किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।

Comments are closed.