इसरो ने मंगल और चांद पर मानव बस्ती का रोडमैप तैयार किया।
भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) ने अगले 40 वर्षों के लिए महत्वाकांक्षी योजना बनाई है। इसमें मंगल पर 3डी प्रिंटेड घर बनाना, इंसानों को वहां उतारना, चांद पर खनन करना और इंसानी ठिकाना बसाना शामिल है। इस रोडमैप को राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर मंजूरी मिली।
योजना के मुताबिक 2047 तक चांद पर आधार शिविर बनाया जाएगा, जहां खनिजों की खुदाई, मानवयुक्त वाहन और ईंधन भंडारण केंद्र होंगे। इसी बीच, लद्दाख की त्सो कर घाटी में इसरो ने HOPE सेंटर बनाया है, जहां भविष्य के मिशनों के लिए तकनीक और जीवन-रक्षक प्रणालियों का परीक्षण किया जा रहा है।
सरकार का लक्ष्य 2025 तक भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन और 2040 तक चांद पर भारतीय अंतरिक्ष यात्री भेजना है। वहीं स्पेसएक्स प्रमुख एलन मस्क का दावा है कि अगले 30 वर्षों में मंगल पर मानव सभ्यता बस जाएगी।
Comments are closed.