आसमां से बरपी आफत! सूडान में भूस्खलन से गांव तबाह, 1,000 लोगों की मौत

3

सूडान में लैंडस्लाइड से तबाही: 1,000 से ज्यादा की मौत, पूरा गांव मलबे में दबा।

अफगानिस्तान में भूकंप के बाद अब अफ्रीकी देश सूडान में कुदरत ने कहर ढाया है। पश्चिमी सूडान के मार्रा पर्वत क्षेत्र में भूस्खलन से एक पूरा गांव जमींदोज हो गया। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, हादसे में कम से कम 1,000 लोग मारे गए, जबकि सिर्फ एक शख्स जिंदा बचा है।

भूस्खलन 31 अगस्त को कई दिनों की भारी बारिश के बाद हुआ। सूडान लिबरेशन मूवमेंट ने संयुक्त राष्ट्र और अंतर्राष्ट्रीय एजेंसियों से राहत व शवों को बाहर निकालने में मदद की अपील की है।

इस बीच, सूडान पहले से ही गृह युद्ध और भूखमरी से जूझ रहा है। सेना और अर्धसैनिक बल आरएसएफ के बीच जारी लड़ाई ने लाखों लोगों को पलायन के लिए मजबूर किया है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, आधी से ज्यादा आबादी भूख संकट का सामना कर रही है।

Comments are closed.