भारत पर नवारो के आरोपों को X ने फैक्ट-चेक में किया खारिज, मस्क बोले– ‘जनता तय करती है नैरेटिव’
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के पूर्व सहयोगी पीटर नवारो ने भारत पर रूस से तेल खरीदकर मुनाफाखोरी करने और ऊंची टैरिफ नीति से अमेरिकी नौकरियों को नुकसान पहुंचाने का आरोप लगाया। हालांकि, सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म X की कम्युनिटी नोट्स ने उनके दावों को तथ्यहीन बताते हुए खारिज कर दिया।
X पर जारी नोट्स में कहा गया कि भारत ऊर्जा सुरक्षा के लिए रूस से तेल आयात करता है, जो किसी भी अंतरराष्ट्रीय प्रतिबंध का उल्लंघन नहीं है। इसके अलावा, अमेरिका खुद रूस से यूरेनियम सहित कुछ सामान आयात करता है। एलन मस्क ने इस विवाद पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि X पर जनता ही नैरेटिव तय करती है और हर पक्ष की जांच समान रूप से की जाती है।
नवारो ने X की फैक्ट-चेकिंग को खारिज करते हुए मस्क पर ‘प्रोपेगैंडा’ फैलाने का आरोप लगाया। उन्होंने भारत पर कई बार निशाना साधते हुए उसे रूस-यूक्रेन युद्ध से जोड़ने और अपमानजनक टिप्पणियाँ करने तक की कोशिश की, जिन पर विवाद बढ़ गया।
Comments are closed.