लीमा में जन-ज़ी का विद्रोह, दीना शासन के खिलाफ पुलिस से भिड़ंत

3

पेरू में जेनरेशन Z का विरोध, लीमा की सड़कों पर पुलिस से झड़प।

नेपाल के बाद अब पेरू में जेनरेशन Z सड़कों पर उतर आई है। राजधानी लीमा में सैकड़ों युवाओं ने भ्रष्टाचार, अपराध और हालिया पेंशन सुधारों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया।

कैसे भड़का प्रदर्शन
प्रदर्शनकारी राष्ट्रपति दीना बोलुआर्टे की सरकार के खिलाफ नारेबाज़ी कर रहे थे। इस दौरान पुलिस ने आंसू गैस के गोले दागे, जबकि भीड़ ने पत्थरबाज़ी की। तनाव बढ़ने पर दोनों पक्षों में झड़पें हुईं। पुलिस ने बताया कि कम से कम तीन अधिकारी घायल हुए हैं।

क्या कह रहे हैं प्रदर्शनकारी
फ़्रांस24 की रिपोर्ट के मुताबिक, एक प्रदर्शनकारी ने कहा—”आज हमारे पास पहले से भी कम लोकतंत्र है, सब कुछ और खराब हो रहा है।” वहीं, दूसरे ने आरोप लगाया कि कांग्रेस अब जनादेश और विश्वसनीयता खो चुकी है।

पेंशन सुधार बना बड़ा मुद्दा
दरअसल, इस सप्ताह संसद ने एक कानून पास किया है जिसके तहत युवाओं को निजी पेंशन फंड में शामिल होना अनिवार्य होगा। लेकिन अस्थिर नौकरियों से जूझ रहे युवाओं का कहना है कि यह नियम उनके लिए बोझ है।

बढ़ती सामाजिक अशांति
करीब 500 लोग इस प्रदर्शन में शामिल हुए, जिन्हें नियंत्रित करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात करना पड़ा। जानकारों का कहना है कि यह विरोध पेरू में गहराते असंतोष और सामाजिक अशांति का संकेत है।

Comments are closed.