दशहरे पर फिर बरस सकती है बारिश, दिल्ली-नोएडा में घने बादल, जानें 3 दिन का मौसम अपडेट

4

दिल्ली-एनसीआर में बारिश से मौसम सुहावना, दशहरे तक बरसेंगे बादल

दिल्ली-एनसीआर में मंगलवार को सुबह से शाम तक हुई तेज बारिश ने गर्मी से राहत दिलाई, लेकिन कई इलाकों में सड़कों पर पानी भर गया। बारिश के दौरान पूरे दिन आसमान में काले बादल छाए रहे और हवाएं चलीं।

दशहरे तक बारिश का अनुमान
आईएमडी के अनुसार 1 और 2 अक्टूबर (नवमी और दशहरा) पर भी दिल्ली-एनसीआर में तेज बारिश की संभावना है। 3 से 5 अक्टूबर तक बादल छाए रहेंगे और 6 अक्टूबर को फिर भारी बारिश हो सकती है।

महरौली में हादसा
तेज बारिश के बीच दिल्ली के महरौली इलाके में एक 33 वर्षीय युवक नाले में बह गया। पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

बारिश की वजह
अरब सागर और बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव क्षेत्रों के कारण दिल्ली समेत कई राज्यों में मौसम बदला हुआ है और मॉनसून की वापसी भी फिलहाल रुकी हुई है।

यूपी और उत्तराखंड का हाल
उत्तर प्रदेश में 1 से 4 अक्टूबर तक वाराणसी, गोरखपुर, जौनपुर, मिर्जापुर समेत कई जिलों में भारी बारिश का अनुमान है। वहीं, उत्तराखंड में 1 और 2 अक्टूबर को बारिश जारी रहेगी, जबकि 3 से 6 अक्टूबर तक भी कुछ जगहों पर भारी बारिश और भूस्खलन का खतरा बना रहेगा।

Comments are closed.