जौनपुर: 75 साल के दूल्हे की सुहागरात के बाद मौत, गांव में हड़कंप
उत्तर प्रदेश के जौनपुर जिले के कुछमुछ गांव में एक हैरान करने वाली घटना हुई। 75 वर्षीय संगरू राम ने 35 वर्षीय मनभावती से दूसरी शादी की, लेकिन सुहागरात के अगले ही दिन उनकी अचानक मौत हो गई।
शादी के बाद सदमा
संगरू राम की पहली पत्नी का निधन एक साल पहले हो चुका था। परिवार के मना करने के बावजूद उन्होंने 29 सितंबर को मनभावती से शादी की। कोर्ट मैरिज और मंदिर में सात फेरे लेने के बाद सुहागरात की सुबह ही उनकी तबीयत बिगड़ी और अस्पताल में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
गांव में चर्चा, परिवार ने रोका अंतिम संस्कार
इस घटना से गांव में तरह-तरह की बातें हो रही हैं। कोई इसे किस्मत मान रहा है, तो कुछ लोग संदेह जता रहे हैं। वहीं दिल्ली से लौटे भतीजों ने अंतिम संस्कार रोककर जांच और पोस्टमार्टम की मांग की है। अब सबकी नजरें पुलिस कार्रवाई पर टिकी हैं।
Comments are closed.