जुबीन गर्ग की मौत की जांच हेतु असम सरकार ने न्यायिक आयोग गठित किया

6

जुबीन गर्ग की मौत: असम सरकार ने न्यायिक आयोग गठित किया, SIT और CID कर रही हैं गहन जांच

असम सरकार ने लोकप्रिय गायक जुबीन गर्ग की मौत की जांच के लिए न्यायिक आयोग का गठन किया है। आयोग पूरे मामले की तह तक जाकर यह पता लगाएगा कि उनकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और इसके पीछे की वजह क्या थी। इससे पहले असम CID की स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम (SIT) भी जांच कर रही है। SIT ने अब तक फेस्टिवल आयोजक श्यामकानु महंत, जुबीन के मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा और उनके चचेरे भाई संदीपन गर्ग समेत कई करीबियों से पूछताछ की है। जांच के दौरान मैनेजर से जुबीन का हैंडबैग भी बरामद किया गया, जिसमें दस्तावेज़ और दवाइयां मिलीं।

सिंगापुर के अधिकारियों ने भारतीय उच्चायोग को जुबीन की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सौंप दी है। अब मौत से पहले के 48 घंटों की घटनाओं को खंगाला जा रहा है।

सूत्रों के अनुसार, SIT ने जुबीन के बैंडमेट शेखर ज्योति गोस्वामी और को-सिंगर अमृतप्रभा महंत को भी गिरफ्तार किया है। दोनों 19 सितंबर को नॉर्थ ईस्ट इंडिया फेस्टिवल की क्रूज़ पार्टी में गर्ग के साथ मौजूद थे। बताया जा रहा है कि गोस्वामी घटना के समय जुबीन के बेहद करीब तैरते हुए दिखे, जबकि महंत ने पूरी घटना अपने मोबाइल पर रिकॉर्ड की थी।

बीते गुरुवार को आयोजक श्यामकानु महंत और मैनेजर सिद्धार्थ शर्मा पर हत्या, गैर इरादतन हत्या, आपराधिक षड्यंत्र और लापरवाही से मौत के आरोप जोड़े गए। CID के विशेष पुलिस महानिदेशक मुन्ना गुप्ता ने पुष्टि करते हुए कहा कि “जांच जारी है और IPC की धारा 103 (हत्या) के तहत आरोप लगाए गए हैं।”

Comments are closed.