भारतीय वन अधिकारी सोनाली घोष को मिला आइयूसीएन केंटन मिलर पुरस्कार, संरक्षण क्षेत्र में यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय बनीं

3

काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान और बाघ अभयारण्य की क्षेत्रीय निदेशक डॉ. सोनाली घोष ने अबू धाबी में आयोजित आईयूसीएन विश्व संरक्षण सम्मेलन में प्रतिष्ठित डब्ल्यूसीपीए–केंटन मिलर पुरस्कार जीतकर नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

यह सम्मान प्राप्त करने वाली वह पहली भारतीय बनी हैं। यह पुरस्कार उन विशेषज्ञों को दिया जाता है जिन्होंने वैश्विक स्तर पर राष्ट्रीय उद्यानों और संरक्षित क्षेत्रों के प्रबंधन, नवाचार और दीर्घकालिक स्थिरता में महत्वपूर्ण योगदान दिया हो।

डॉ. घोष को यह सम्मान काजीरंगा में जैव विविधता संरक्षण, सामुदायिक भागीदारी और सतत पर्यटन मॉडल को बढ़ावा देने के उनके प्रयासों के लिए दिया गया। उनके नेतृत्व में उद्यान प्रबंधन को अधिक सुदृढ़ और सहभागी बनाया गया है, जिससे पर्यावरण संरक्षण के साथ स्थानीय समुदायों को भी आर्थिक लाभ और आजीविका के अवसर मिले हैं।

Comments are closed.