जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा में सुरक्षा बलों का ऑपरेशन, मुठभेड़ में दो आतंकवादी मारे गए

2

जम्मू-कश्मीर के कुपवाड़ा जिले के माछिल सेक्टर में सुरक्षाबलों ने घुसपैठ की कोशिश नाकाम करते हुए दो आतंकवादियों को ढेर कर दिया।

सेना को एलओसी के पास संदिग्ध हलचल का पता चला, जिसके बाद इलाके में तलाशी अभियान शुरू किया गया। इसी दौरान आतंकियों और सुरक्षाबलों के बीच मुठभेड़ हुई, जिसमें दोनों घुसपैठिए मारे गए। सेना के अधिकारियों ने बताया कि पाकिस्तान की ओर से सर्दियों से पहले अक्सर घुसपैठ के प्रयास तेज हो जाते हैं, लेकिन इस बार भी सतर्क जवानों ने समय रहते कार्रवाई की और आतंकियों को एलओसी पार करने से पहले ही ढेर कर दिया।

इलाके में फिलहाल तलाशी अभियान जारी है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कोई अन्य आतंकी क्षेत्र में छिपा न हो। सेना का कहना है कि यह घुसपैठ का प्रयास पाकिस्तान द्वारा संघर्षविराम उल्लंघन और सीमा पार से आतंकी गतिविधियों को बढ़ावा देने की साजिश का हिस्सा हो सकता है।

Comments are closed.