बिहार में मतदान के बीच गिरिराज सिंह का बयान: “बुर्के में शक हो तो चेहरा जांचें, ये पाकिस्तान नहीं”

4

बिहार चुनाव से पहले गिरिराज सिंह का विवादित बयान: “बुर्के में शक हो तो चेहरा जांचें, ये पाकिस्तान नहीं, हिन्दुस्तान है”

बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की वोटिंग से ठीक पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बुर्के को लेकर विवादित बयान दिया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी मतदाता पर संदेह हो तो बुर्के में चेहरा जांचा जाना चाहिए, क्योंकि “यह पाकिस्तान नहीं, हिन्दुस्तान है।” गिरिराज सिंह ने फर्जी वोटिंग को लेकर भी सवाल उठाते हुए कहा, “चुनाव आयोग ने व्यवस्था दी है, कानून का राज है। जिसे आपत्ति है, वो चेहरा दिखा सकता है। जब आधार कार्ड बनवाते हैं या एयरपोर्ट पर जांच कराते हैं, तब शरिया कानून की बात क्यों नहीं करते? भारत में संविधान है, पाकिस्तान जैसा शरिया कानून नहीं।”

उन्होंने कहा, “बिहार के सनातन की अस्मिता के बिना भारत की पहचान नहीं हो सकती। आजादी के समय देश में 3 हजार मस्जिदें थीं, अब तीन लाख हो गई हैं, जबकि पाकिस्तान में हजारों मंदिर तोड़ दिए गए। आस्था का केंद्र भारत में ही रहेगा।” कट्टा वाले वायरल वीडियो पर भी गिरिराज सिंह ने प्रतिक्रिया दी और कहा, “जो बच्चा कह रहा है कि ‘तेजस्वी भइया अइहैं, कट्टा सटइहैं’, यही तो जंगलराज है।”

बिहार में आज पहले चरण के तहत 18 जिलों की 121 सीटों पर मतदान जारी है। एनडीए और महागठबंधन के बीच कड़ा मुकाबला है, जबकि पहले चरण में 15 मंत्रियों की प्रतिष्ठा दांव पर है।

Comments are closed.