अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि अमेरिका और भारत एक व्यापक व निष्पक्ष व्यापार समझौते के बेहद करीब हैं, जो पहले से कहीं अधिक मजबूत होगा।
ट्रंप ने मजाकिया अंदाज में कहा कि फिलहाल भारतीय अधिकारी उनसे नाराज हो सकते हैं, लेकिन समझौते के बाद वे “उन्हें फिर से पसंद करने लगेंगे,” क्योंकि यह दोनों देशों के हित में होगा। भारत में अमेरिका के नए राजदूत सर्जियो गोर के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान ट्रंप ने संकेत दिया कि अमेरिका भारत पर लगाए गए मौजूदा टैरिफ (आयात शुल्क) को घटाने के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि यह समझौता दोनों देशों के आर्थिक संबंधों को नई दिशा देगा।
ट्रंप ने भारत को दुनिया का सबसे बड़ा लोकतंत्र और सबसे तेज़ी से बढ़ती अर्थव्यवस्था बताया। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ अपने “उत्कृष्ट संबंधों” का जिक्र करते हुए कहा कि भारत अमेरिका का “महत्वपूर्ण रणनीतिक साझेदार” है।
राजदूत सर्जियो गोर ने भी कहा कि भारत में सेवा देना उनके लिए “जीवन का सबसे बड़ा सम्मान” है। उन्होंने वादा किया कि वे दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करेंगे।
Comments are closed.