बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे और अंतिम चरण की वोटिंग जारी है। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की लंबी कतारें देखी जा रही हैं। लोगों में लोकतंत्र के इस उत्सव को लेकर खासा जोश नजर आ रहा है।
इस चरण में 20 जिलों की 122 सीटों पर 1302 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनमें 12 मंत्री भी शामिल हैं। चुनाव आयोग ने मतदाताओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं। हर मतदान केंद्र पर सुरक्षा बल तैनात हैं और मतदान प्रक्रिया पर कड़ी नजर रखी जा रही है। कई इलाकों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लोगों की भीड़ उमड़ पड़ी। महिलाएं, पहली बार वोट डालने वाले युवा और बुजुर्ग – सभी बड़ी संख्या में अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं।
इन 122 सीटों पर होने वाला मतदान राज्य के राजनीतिक समीकरणों को तय करने में निर्णायक साबित हो सकता है। बिहार चुनाव से जुड़ी हर पल की अपडेट के लिए दैनिक जागरण के साथ बने रहें।
Comments are closed.