बिहार चुनाव 2025: वोटों की गिनती शुरू, NDA मंत्री का दावा- 200 से अधिक सीटें जीत सकती है गठबंधन

5

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज घोषित हो रहे हैं। 243 सीटों वाली विधानसभा में सरकार बनाने के लिए किसी भी दल या गठबंधन को 122 सीटें चाहिए।

NDA में बीजेपी और जदयू ने 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ा। इसके अलावा, चिराग पासवान की LJP (रामविलास) 29, उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6 और जीतन राम मांझी की हम भी 6 सीटों पर मैदान में हैं।

महागठबंधन की बात करें तो RJD 143, कांग्रेस 61, वाम दल 30 और VIP 9 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। कुछ सीटों पर महागठबंधन के भीतर ही मुकाबला है, जैसे चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज।

इस चुनाव में कुछ हाई-प्रोफाइल उम्मीदवारों पर नजरें टिकी हैं: महुआ से तेजप्रताप यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी, लखीसराय से विजय सिन्हा और प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी। इनकी जीत या हार से पूरे चुनाव की दिशा तय हो सकती है।

Comments are closed.