रोहिणी आचार्य का खुलासा: मेरे साथ हुई बदसलूकी पर लालू-राबड़ी भावुक, तेजस्वी ने यूँ दिया जवाब

4

आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य ने एक बार फिर अपने भाई तेजस्वी यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं।

बड़ी बहन मीसा भारती से मिलने के बाद मीडिया से बातचीत में रोहिणी ने कहा कि जब उनके साथ बदसलूकी हो रही थी, तब उनके माता-पिता लालू और राबड़ी देवी वहां मौजूद थे और भावुक हो गए थे।

तेजस्वी पर सीधा आरोप, चप्पल विवाद पर चुप्पी
चप्पल फेंके जाने के सवाल पर रोहिणी ने स्पष्ट जवाब नहीं दिया, लेकिन यह जरूर कहा कि “मेरे साथ यह व्यवहार तेजस्वी ने किया है।” उन्होंने यह भी कहा कि किसके इशारे पर यह सब हो रहा है, इसका जवाब तेजस्वी ही दे सकते हैं।

रोहिणी ने कहा कि परिवार के लिए हमेशा त्याग बेटी ने किया, लेकिन जब उन्होंने सवाल उठाया तो उन्हें “ससुराल जाकर पूछने” को कह दिया गया।

“परिवार से बाहर कर दिया गया” — रोहिणी
शनिवार को रोहिणी आचार्य ने राजनीति छोड़ने और परिवार से दूरी बनाने की घोषणा की थी। उन्होंने कहा, “मेरा कोई परिवार नहीं है। सभी सवाल संजय, रमीज और तेजस्वी से कीजिए। इन्हीं लोगों ने मुझे परिवार से बाहर किया।”

उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी की स्थिति पर सवाल उठाने पर उन्हें “गाली दी गई, बदनाम किया गया और घर से निकलवा देने तक की धमकी मिली।” रोहिणी ने दावा किया कि उनके ऊपर चप्पल उठाकर मारी भी गई।

बिहार चुनाव के नतीजों के बाद बढ़ा विवाद
बिहार विधानसभा चुनाव में महागठबंधन को भारी नुकसान हुआ है और आरजेडी सिर्फ 25 सीटें जीत सकी है। खराब प्रदर्शन के बीच लालू परिवार में मतभेद खुले तौर पर सामने आ गए हैं। रोहिणी के राजनीति छोड़ने के फैसले से राजनीतिक हलचल और बढ़ गई है।

सोशल मीडिया पर बयान
रोहिणी ने एक्स पर लिखा, “मैं राजनीति छोड़ रही हूं और परिवार से रिश्ता खत्म कर रही हूं। संजय यादव और रमीज ने मुझसे यही कहा था। मैं सारी जिम्मेदारी खुद ले रही हूं।”

Comments are closed.