अनिल अंबानी के खिलाफ ईडी की बड़ी कार्रवाई: 1452 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

4

ईडी ने अनिल अंबानी और कंपनियों से 1452 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त

ईडी ने मनी लांड्रिंग जांच के तहत रिलायंस समूह के अध्यक्ष अनिल अंबानी और उनकी कंपनियों से 1,452 करोड़ रुपये की नई संपत्तियां जब्त की हैं। इससे पहले एजेंसी ने 7,500 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त कर चुकी थी, जिससे कुल जब्ती लगभग 9,000 करोड़ रुपये हो गई है।

जब्त संपत्तियां नवी मुंबई, चेन्नई, पुणे और भुवनेश्वर में स्थित।

अगस्त में अनिल अंबानी से पूछताछ हुई थी; अब उन्हें विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में फिर से तलब किया गया।

इस महीने आरकॉम और अन्य कंपनियों से 4,462 करोड़ रुपये की 132 एकड़ जमीन भी जब्त की गई।

जांच के अनुसार 2010–12 में लिया गया 40,185 करोड़ रुपये का ऋण धोखाधड़ी का मामला बन गया। कुछ राशि म्यूचुअल फंड में निवेश की गई और कुछ विदेश भेजी गई।

रिलायंस समूह का बयान:

आरकॉम 2019 से समूह का हिस्सा नहीं है।

अनिल अंबानी का आरकॉम से कोई संबंध नहीं।

रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस पावर पर जब्ती का कोई असर नहीं, दोनों सामान्य रूप से काम कर रही हैं।

Comments are closed.