दिल्ली-NCR में कड़ाके की ठंड की शुरुआत हो गई है। मौसम विभाग ने अगले तीन दिनों के लिए शीतलहर का अलर्ट जारी किया है, जिसमें न्यूनतम तापमान 1.6 से 3 डिग्री सेल्सियस तक नीचे जा सकता है। उत्तराखंड, कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊंचाई वाले इलाकों में हो रही भारी बर्फबारी के कारण उत्तर भारत में ठंड और बढ़ने की आशंका है।
दिल्ली-NCR में पारा तेजी से गिरा
दिल्ली, नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में तापमान में लगातार गिरावट दर्ज।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश—बागपत, सहारनपुर, मुजफ्फरनगर और मेरठ तक घने कोहरे का प्रभाव दिखा।
पिछले 24 घंटों में दिल्ली का न्यूनतम तापमान 2 डिग्री गिरकर 9.3 डिग्री सेल्सियस पर आ गया।
अधिकतम तापमान भी 0.6 डिग्री नीचे लुढ़का है।
अगले 24 घंटों में न्यूनतम तापमान 9–11 डिग्री, जबकि अधिकतम 25–27 डिग्री के बीच रहने का अनुमान।
पश्चिमी दिशा से चल रही ठंडी हवाएं शीतलहर को और तीव्र कर सकती हैं।
राजस्थान में गलन चरम पर
राजस्थान में ठंड का असर सबसे ज्यादा महसूस किया जा रहा है।
माउंट आबू और फतेहपुर सीकर में पारा 6–7 डिग्री तक पहुंचा।
नागौर और सीकर समेत कई इलाकों में गलन बढ़ गई है।
दक्षिण भारत में भारी बारिश का खतरा
दक्षिण भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों के लिए भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
तमिलनाडु में 25–27 नवंबर
केरल में 24–26 नवंबर
लक्षद्वीप में 24 और 29 नवंबर
अंडमान-निकोबार में 29 नवंबर
तटीय आंध्र प्रदेश में 29 नवंबर को भारी बारिश की संभावना
मौसम विभाग के अनुसार इन इलाकों में अगले 4–5 दिनों तक तेज हवाओं और बिजली कड़कने के साथ बारिश हो सकती है।
Comments are closed.