यूट्यूब ने ऑस्ट्रेलिया के सोशल मीडिया प्रतिबंध पर उठाए सवाल, बच्चों की सुरक्षा पर जताई चिंता

7

ऑस्ट्रेलिया 10 दिसंबर से 16 साल से कम उम्र के बच्चों को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर अकाउंट बनाने से रोकने जा रहा है।

यह दुनिया का पहला देश होगा जो फेसबुक, इंस्टाग्राम, टिकटॉक और यूट्यूब जैसे प्रमुख प्लेटफॉर्म्स पर नाबालिग यूजर्स को ऑटोमैटिक साइन-आउट करेगा। हालांकि, बच्चे बिना अकाउंट के वीडियो देख सकेंगे।

यूट्यूब का विरोध
नए कानून पर यूट्यूब ने कड़ी आपत्ति जताई है। कंपनी की पब्लिक पॉलिसी मैनेजर रेचल लॉर्ड ने कहा कि यह नियम बच्चों को सुरक्षित बनाने का अपना उद्देश्य पूरा नहीं कर पाएगा और उल्टा उन्हें कम सुरक्षित कर देगा। उन्होंने दावा किया कि यह कानून प्लेटफॉर्म के उपयोग के तरीके को समझने में विफल है और जल्दबाजी में बनाया गया है।

बच्चों की सुरक्षा बनाम एल्गोरिदम का खतरा
सरकार का कहना है कि इस प्रतिबंध का मकसद युवा यूजर्स को “शिकारी एल्गोरिदम” से बचाना है। वहीं यूट्यूब का कहना है कि वह 16 साल से कम उम्र के सभी अकाउंट आर्काइव कर देगा ताकि बच्चे उम्र पूरी होने पर फिर से अपना पुराना डेटा और कंटेंट एक्सेस कर सकें।

Comments are closed.