व्हाइट हाउस के पास हुई गोलीबारी में एक नेशनल गार्ड की मौत और दूसरे के घायल होने के आरोपी अफगानी नागरिक रहमानुल्लाह (हमानुल्लाह) लकनवाल ने अदालत में खुद को निर्दोष बताया है।
घटना 27 नवंबर को हुई थी, जब 29 वर्षीय लकनवाल पर राष्ट्रपति आवास के निकट नेशनल गार्ड पर फायरिंग करने का आरोप लगा और उसे तुरंत गिरफ्तार किया गया। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने इस हमले को आतंकी घटना बताया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, लकनवाल ने अस्पताल के बेड से वीडियो लिंक के जरिए पेश होकर कहा कि उस पर लगाए गए आरोप गलत हैं।
Comments are closed.