दिल्ली-एनसीआर में कड़ाके की ठंड, कश्मीर-हिमाचल में बर्फबारी के बाद यूपी-पंजाब में शीतलहर का चेतावनी

7

कश्मीर-हिमाचल की बर्फबारी से दिल्ली-एनसीआर और मैदानी इलाकों में बढ़ी ठंड, यूपी-पंजाब में शीतलहर का अलर्ट

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश में जारी बर्फबारी का असर दिल्ली-एनसीआर, उत्तर प्रदेश, पंजाब और राजस्थान जैसे मैदानी इलाकों में महसूस किया जा रहा है। इन क्षेत्रों में कड़ाके की सर्दी, घना कोहरा और शीतलहर की स्थिति बनी हुई है।

आज सुबह दिल्ली में घना कोहरा छाया रहा और न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग ने दिल्ली के कुछ हिस्सों के लिए यलो अलर्ट जारी किया है। पंजाब और हरियाणा के कई हिस्सों में भी ठंड और शीतलहर बनी हुई है। आदमपुर (पंजाब) में न्यूनतम तापमान 2.4°C तक गिर गया।

कश्मीर और हिमाचल प्रदेश के ऊपरी हिस्सों में बर्फबारी शुरू हो गई है। कश्मीर के कई क्षेत्रों में तापमान शून्य डिग्री से नीचे चला गया है, और हिमाचल के ऊपरी इलाकों में पानी जमने लगा है। नए पश्चिमी विक्षोभ के कारण जम्मू-कश्मीर और लद्दाख के ऊपरी हिस्सों में हल्की बारिश और बर्फबारी की संभावना है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले कुछ दिनों तक पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और उत्तरी राजस्थान में शीतलहर बनी रहेगी। हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में घने कोहरे का असर देखने को मिलेगा। पूर्वोत्तर भारत, बिहार, ओडिशा, पूर्वी उत्तर प्रदेश और पश्चिमी मध्य प्रदेश में भी हल्का से मध्यम कोहरा छाया हुआ है।

Comments are closed.