गोवा अग्निकांड के बाद गुरुग्राम अलर्ट: बार और नाइट क्लबों की कड़ी जांच शुरू

3

गोवा के नाइट क्लब में हाल ही में हुई भीषण आग की घटना के बाद गुरुग्राम पुलिस हाई अलर्ट पर आ गई है।

पुलिस आयुक्त विकास कुमार अरोड़ा (IPS) ने सभी थाना प्रभारियों, डीसीपी, एसीपी और संबंधित अधिकारियों को शहर के नाइट क्लब, बार, पब और देर रात तक संचालित होने वाले रेस्टोरेंट की व्यापक जांच के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट कहा गया है कि किसी भी तरह की लापरवाही पाए जाने पर संबंधित प्रतिष्ठान पर तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

क्या-क्या हो रही है जांच?

  • पुलिस और फायर विभाग की संयुक्त टीमें सुरक्षा मानकों की गहन चेकिंग कर रही हैं, जिनमें शामिल हैं:
  • इमरजेंसी एग्जिट की उपलब्धता और उसका हमेशा उपयोग योग्य होना
  • फायर एक्सटिंग्विशर, स्प्रिंकलर सिस्टम और स्मोक डिटेक्टर की कार्यशील स्थिति
  • वैध लाइसेंस, फायर NOC और क्षमता प्रमाण-पत्र
  • निर्धारित क्षमता से अधिक भीड़ की स्थिति में तत्काल सीलिंग और जुर्माना

पुलिस आयुक्त ने कहा कि गोवा जैसी घटना दोबारा न हो, इसके लिए जीरो टॉलरेंस पॉलिसी अपनाई गई है। सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

शहरभर में छापेमारी शुरू

साइबर हब, सेक्टर-29, एमजी रोड, गोल्फ कोर्स रोड और अन्य व्यस्त इलाकों में स्थित दर्जनों नाइट क्लब और लाउंज की जांच अभियान शुरू हो चुका है। कई क्लबों में दस्तावेज़ सत्यापन और फायर सेफ्टी निरीक्षण चल रहे हैं।

नागरिकों ने इस कदम का स्वागत किया है और कहा है कि मनोरंजन के नाम पर सुरक्षा से समझौता नहीं किया जा सकता। क्रिसमस और न्यू ईयर सेलिब्रेशन को देखते हुए पुलिस ने कहा है कि शहर में सुरक्षा व्यवस्था और सख्त की जाएगी ताकि किसी भी तरह की अनहोनी से बचा जा सके।

Comments are closed.