‘ममता बनर्जी को गिरफ्तार करो…’,ममता बनर्जी को लेकर असम CM का विवादित बयान

1

मेसी के इवेंट में बवाल, असम CM हिमंता सरमा ने ममता सरकार पर साधा निशाना

कोलकाता के सॉल्ट लेक स्टेडियम में फुटबॉल स्टार लियोनेल मेसी की झलक पाने के लिए उमड़ी भारी भीड़ में बवाल हो गया। महंगी टिकटों के बावजूद फैंस को मेसी को देखने का मौका नहीं मिला, क्योंकि उन्हें अधिकारियों और VIPs ने घेर रखा था।

भीड़ ने इवेंट के दौरान टेबल, कुर्सियां और प्लास्टिक की बोतलें तोड़ दीं। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रण में लाने के लिए बल का इस्तेमाल किया। इसके बाद इवेंट के आयोजक को गिरफ्तार कर लिया गया, बताया गया है।

असम CM का बयान

पश्चिम बंगाल की गृह मंत्री, जो मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ही हैं और कोलकाता पुलिस के कमिश्नर को गिरफ्तार कर लेना चाहिए। कोलकाता में जो कुछ भी हुआ, उसकी पूरी जिम्मेदारी गृह मंत्री और पुलिस कमिश्नर की है।

इस घटना पर असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा ने ममता बनर्जी की गिरफ्तारी की मांग की। उन्होंने कहा कि ममता सरकार भीड़ नियंत्रण में नाकामयाब रही।

सरमा ने कहा, “जुबीन गर्ग की मौत के बाद गुवाहाटी की सड़कों पर 10 करोड़ से ज्यादा लोग इकट्ठा हुए, लेकिन कोई गड़बड़ नहीं हुई। मुंबई में महिला विश्व कप फाइनल भी शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। लेकिन बंगाल में VIP कल्चर इतना अधिक है कि लोगों को मेसी देखने तक नहीं मिला।”

उन्होंने आगे कहा, “मेसी पूरी दुनिया के लिए प्रेरणा हैं। ममता बनर्जी को खुद निरीक्षण करने की जरूरत है। बंगाल में हर दिन लोगों पर अत्याचार होता है, यह गंभीर चिंता का विषय है।”

घटना का पूरा मामला

मेसी ने स्टेडियम में केवल 20 मिनट की उपस्थिति दर्ज की। इस दौरान उन्हें घेरने वाले अधिकारी और नेता फैंस को उनके करीब आने से रोक रहे थे। मेसी के जाते ही लोगों का गुस्सा फूट पड़ा और इवेंट स्थल पर अफरातफरी मच गई।

Comments are closed.