बंगाल में वोटर लिस्ट का ड्राफ्ट आज, 58 लाख से ज्यादा नाम कटने की संभावना

3

बंगाल में आज जारी होगी मसौदा मतदाता सूची, 58.2 लाख नाम हटाए गए

पश्चिम बंगाल में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) के दूसरे चरण के तहत मंगलवार को मसौदा मतदाता सूची जारी होगी। राज्य मुख्य चुनाव अधिकारी (CEO) के अनुसार, 58,20,898 मतदाताओं के नाम हटाए गए हैं।

हटाए गए नामों में शामिल हैं:

मृत मतदाता: 24,16,852

लापता मतदाता: 12,20,038

स्थानांतरित मतदाता: 19,88,076

फर्जी मतदाता: 1,38,328
साथ ही 57,604 लोगों के नाम भी शामिल नहीं होंगे, जिन्होंने गणना प्रपत्र भरा ही नहीं।

27 अक्टूबर 2025 तक राज्य में कुल मतदाता थे 7,66,37,529, और नाम कटने के बाद मसौदा सूची में 7,08,16,631 मतदाताओं के नाम शामिल होंगे।

विसंगतियों की जांच

विशेष मतदाता सूची पर्यवेक्षक सुब्रत गुप्त के मुताबिक, कटौती के बावजूद 1.36 करोड़ से अधिक गणना प्रपत्रों में विसंगतियां पाई गई हैं। इनमें सभी को फर्जी मानना सही नहीं होगा; कई त्रुटियां फॉर्म भरते समय हुई हो सकती हैं।

इन मामलों की गहन जांच की जाएगी और आवश्यकता पड़ने पर संबंधित मतदाताओं को सुनवाई के लिए बुलाया जाएगा।

मसौदा सूची मंगलवार को आधिकारिक तौर पर जारी होगी, लेकिन BLO ऐप में यह सूची सोमवार से ही उपलब्ध है।

Comments are closed.