दिल्ली-NCR में वायु संकट जारी, धुंध और स्मॉग से AQI 400 से ऊपर

2

दिल्ली और एनसीआर में घना और विषाक्त धुंध का कहर जारी है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, राजधानी के कई इलाकों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 400 के पार पहुंच गया है। आरके पुरम में AQI 447 दर्ज किया गया, जबकि आनंद विहार और विवेक विहार में 442, द्वारका सेक्टर-8 में 429, ओखला में 422 और पंजाबी बाग में 418 रिकार्ड किया गया।

कमीशन फॉर एयर क्वालिटी मैनेजमेंट (सीएक्यूएम) ने दिल्ली-एनसीआर में GRAP-4 के सभी उपाय तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए हैं। इसमें निर्माण कार्यों पर रोक और वाहनों की आवाजाही पर सख्ती शामिल है। हालांकि, स्थिर हवाओं और घने कोहरे के चलते प्रदूषण में कोई कमी नहीं दिखाई दे रही।

सर्दियों की स्थिर हवाओं और कोहरे ने दृश्यता को कम कर दिया है और स्वास्थ्य जोखिम बढ़ा दिए हैं। पालम एयरपोर्ट पर कम विजिबिलिटी के कारण उड़ानों में देरी हो रही है। अधिकारियों ने नागरिकों से घर में रहने, मास्क पहनने और अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचने की चेतावनी दी है।

विभिन्न इलाकों में AQI का स्तर

क्षेत्र AQI
आनंद विहार 442
अशोक विहार 392
बवाना 384
द्वारका सेक्टर 8 429
IGI एयरपोर्ट (T3) 371
जहांगीरपुरी 401
मंदिर मार्ग 346
मुंडका 409
नरेला 372
नेहरू नगर 425
ओखला 422
पटपड़गंज 415
पंजाबी बाग 418
आरके पुरम 447
रोहिणी 401
विवेक विहार 442
वजीरपुर 406

Comments are closed.