मकर संक्रांति से पहले प्रयागराज संगम में उमड़ा जनसैलाब, लाखों श्रद्धालुओं ने किया स्नान

3

मकर संक्रांति स्नान पर्व के अवसर पर प्रयागराज के पवित्र संगम पर आस्था का सैलाब उमड़ा।

भोर से ही संगम सहित सभी प्रमुख स्नान घाटों पर श्रद्धालुओं का पहुंचना शुरू हो गया। मौसम साफ रहा और कोहरा न होने से देशभर से आए श्रद्धालुओं ने निर्बाध रूप से स्नान किया।
अनुमान के अनुसार सुबह सात बजे तक करीब दो लाख श्रद्धालु संगम में आस्था की डुबकी लगा चुके थे, हालांकि प्रशासन की ओर से आधिकारिक आंकड़े जारी होना बाकी है। भारी भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए और पुलिस बल को घाटों पर तैनात रखा गया।

भोर का अंधेरा छंटते ही सूर्यदेव ने लालिमा बिखेरते हुए दर्शन दिए, जिससे श्रद्धालुओं का उत्साह और बढ़ गया। लोगों ने सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया और “ॐ सूर्याय नमः” के मंत्रोच्चार के साथ स्नान किया।

संगम नोज पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी सुबह से ही मुस्तैद रहे। लगातार निगरानी रखते हुए भीड़ प्रबंधन किया गया और आवश्यकता पड़ने पर घाटों को खाली कराने के निर्देश भी दिए गए। सुबह का स्नान शांतिपूर्ण और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न होता रहा।

Comments are closed.