महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का बुधवार सुबह एक विमान हादसे में निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज बारामती स्थित विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में किया जाएगा।
अजित पवार की अंतिम यात्रा सुबह 9 बजे गदिमा सभागार से निकलेगी। यात्रा विद्यानगरी चौक, भिगवन सर्विस रोड और विद्या प्रतिष्ठान के मराठी स्कूल के आंतरिक मार्ग से होते हुए मुख्य मैदान पहुंचेगी, जहां राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया जाएगा।
उनका पार्थिव शरीर बुधवार देर रात तक विद्या प्रतिष्ठान के मैदान में अंतिम दर्शन के लिए रखा गया, ताकि ग्रामीणों, समर्थकों और पार्टी कार्यकर्ताओं को श्रद्धांजलि देने का अवसर मिल सके। देर रात से ही बड़ी संख्या में लोग अंतिम दर्शन के लिए पहुंच रहे हैं।
इस विमान दुर्घटना में कैप्टन सुमित कपूर की भी मौत हो गई, जिनके पास करीब 15,000 घंटे का उड़ान अनुभव था। हादसे में 1,500 घंटे का अनुभव रखने वाली सह-पायलट कैप्टन शांभवी पाठक, निजी सुरक्षा अधिकारी (PSO) विधिप जाधव और विमान परिचारिका पिंकी माली की भी जान गई।
Comments are closed.