दिल्ली-NCR में कोहरे की मार, हवा ‘खराब’; आनंद विहार का AQI 334

2

राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली समेत एनसीआर में मंगलवार सुबह घना कोहरा छाया रहा। कई इलाकों में विजिबिलिटी 100 मीटर से घटकर शून्य तक पहुंच गई, जिससे सड़क और हवाई यातायात प्रभावित हुआ।

कोहरे के साथ प्रदूषण की स्थिति भी चिंताजनक बनी हुई है। दिल्ली के कुछ इलाकों में हवा की गुणवत्ता अब भी ‘बहुत खराब’ श्रेणी में दर्ज की गई है, हालांकि हवा की गति बढ़ने से प्रदूषण स्तर में मामूली सुधार देखा गया है।

केन्द्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (सीपीसीबी) के अनुसार, सुबह सात बजे दिल्ली का औसत एयर क्वालिटी इंडेक्स (AQI) 256 रहा, जो ‘खराब’ श्रेणी में आता है। वहीं आनंद विहार में AQI 334 रिकॉर्ड किया गया, जो ‘बेहद खराब’ कैटेगरी में है।

सोमवार शाम चार बजे दिल्ली का औसत AQI 210 दर्ज किया गया था। एजेंसियों के मुताबिक, अगले दो दिनों तक दिल्ली-एनसीआर में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में बने रहने का अनुमान है।

किस इलाके में कितना है एक्यूआई?

इलाका AQI
आनंद विहार 334
बवाना 239
बुराड़ी 234
चांदनी चौक 324
द्वारका 293
आईटीओ 248
जहांगीरपुरी 333
मुंडका 297
नजफगढ़ 181
नरेला 168
रोहिणी 281
विवेक विहार 324
नोएडा 238
ग्रेटर नोएडा 238
गाजियाबाद 279
गुरुग्राम 191

Comments are closed.