भारत ने फरवरी 2026 में ईरान से जुड़े और अमेरिका द्वारा प्रतिबंधित तीन तेल टैंकर जहाजों को मुंबई के पास जब्त कर लिया है।
साथ ही, अवैध तेल व्यापार पर रोक के लिए देश ने अपने समुद्री क्षेत्रों में निगरानी बढ़ा दी है। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, यह कार्रवाई ऐसे जहाजों को शिप-टू-शिप ट्रांसफर के लिए इस्तेमाल किए जाने से रोकने के उद्देश्य से की गई, जिससे तेल कार्गो का स्रोत छिपाया जा सके।
जहाजों की जब्ती और निगरानी
भारतीय अधिकारियों ने 6 फरवरी को मुंबई से लगभग 100 समुद्री मील पश्चिम में तीन जहाजों को रोका। बाद में इन्हें आगे की जांच के लिए मुंबई लाया गया। तटरक्षक बल ने अपने समुद्री क्षेत्रों में 24 घंटे निगरानी के लिए करीब 55 जहाज और 10–12 विमान तैनात किए।
अमेरिका-भारत संबंध और व्यापार समझौता
इस कार्रवाई के समय अमेरिका और भारत के बीच संबंधों में सुधार आया है। फरवरी की शुरुआत में दोनों देशों ने व्यापार समझौते पर हस्ताक्षर किए, जिसके तहत अमेरिका में भारतीय सामानों पर टैरिफ 50% से घटाकर 18% कर दिया जाएगा। अमेरिका का कहना है कि भारत ने रूस से तेल आयात बंद करने पर सहमति जताई है।
रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार सूत्र ने बताया कि जिन तीन प्रतिबंधित जहाजों को सीज किया गया है, वे स्टेलर रूबी, एस्फाल्ट स्टार और अल जाफ़ज़िया हैं. ये तीनों जहाज जिस देश के तट से होकर गुजरते थे, वहां की कानून लागू करने वाली एजेंसियों से बचने के लिए अक्सर अपनी पहचान बदलते थे. उनके मालिक विदेशों में स्थित थे.
क्या जहाज ईरानी हैं?
रॉयटर्स के अनुसार, पिछले साल यूएस ऑफिस ऑफ फॉरेन एसेट्स कंट्रोल ने ग्लोबल पीस, चिल 1 और ग्लोरी स्टार 1 नाम के तीन जहाजों पर प्रतिबंध लगाया था। भारत द्वारा पकड़े गए जहाजों के IMO नंबर इसी से मेल खाते हैं। इनमें से दो जहाज ईरान से जुड़े हैं:
अल जाफ़ज़िया – 2025 में ईरान से जिबूती तक फ्यूल ऑयल ढोया।
स्टेलर रूबी – ईरानी झंडे के तहत रजिस्टर्ड।
तीसरा जहाज एस्फाल्ट स्टार मुख्य रूप से चीन के आसपास के समुद्री मार्गों पर संचालित होता रहा। रिपोर्ट के अनुसार, प्रतिबंधित तेल और फ्यूल अक्सर उच्च जोखिम और भारी छूट के साथ बेचे जाते हैं।
Comments are closed.