Bhajan Lal Sharma के नेतृत्व वाली राजस्थान सरकार ने बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए सोमवार, 23 फरवरी की देर रात 21 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए।
इस बदलाव में जयपुर और जोधपुर जैसे बड़े शहरों के शीर्ष पुलिस पदों पर भी नई नियुक्तियां की गई हैं। सरकार ने सभी अधिकारियों की तबादला सूची जारी कर दी है।

जयपुर-जोधपुर में बड़े बदलाव
जोधपुर के पुलिस कमिश्नर ओमप्रकाश को जयपुर का स्पेशल पुलिस कमिश्नर नियुक्त किया गया है। वहीं जयपुर के स्पेशल पुलिस कमिश्नर राहुल प्रकाश को जयपुर रेंज का आईजी बनाया गया है।
जोधपुर के नए पुलिस कमिश्नर के रूप में आईजी शरत कविराज को जिम्मेदारी सौंपी गई है।
रेंज और मुख्यालय स्तर पर फेरबदल
सत्येंद्र सिंह, जो पहले जोधपुर रेंज में आईजी सीआईडी सीबी के पद पर थे, उन्हें पदोन्नति के साथ उसी रेंज का आईजी नियुक्त किया गया है।
आईजी हेमंत कुमार शर्मा को बीकानेर रेंज से हटाकर आईजी एससीआरबी जयपुर बनाया गया है।
अजय पाल लांबा को आईजी एससीआरबी से आईजी एसओजी जयपुर की जिम्मेदारी दी गई है।
डीआईजी आर्म्ड बटालियन फर्स्ट जयपुर में तैनात प्रीति चंद्र को आईजी लॉ एंड ऑर्डर (प्रशासन) जयपुर बनाया गया है।
हरेंद्र कुमार महावर को डीआईजी एसएसबी जोधपुर से आईजी सीआईडी सीबी जयपुर नियुक्त किया गया है।
राजेश सिंह को एसीबी डीआईजी थर्ड से आईजी एसटीएस जयपुर बनाया गया है।
डीआईजी राहुल कोटकी को जेडीए जयपुर से आईजी कार्मिक, पुलिस मुख्यालय भेजा गया है।
डीआईजी पुलिस हाउसिंग में तैनात कालूराम रावत को आईजी पुलिस सिविल राइट्स एंड एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग जयपुर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। सरकार के इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में मजबूती और कार्यकुशलता बढ़ाने के कदम के रूप में देखा जा रहा है।

Comments are closed.