2020 दिल्ली दंगों को छह साल: 758 FIR, 2619 गिरफ्तारियां, पीड़ित अब भी न्याय की राह में

2

सीएए-एनआरसी विरोध के दौरान फरवरी 2020 में भड़की उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा को छह वर्ष पूरे हो चुके हैं।

इन दंगों में आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक 53 लोगों की मौत हुई और सैकड़ों घायल हुए। सैकड़ों मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गईं और हजारों लोगों को गिरफ्तार किया गया, लेकिन बड़ी संख्या में मामले अब भी अदालतों में लंबित हैं। Delhi Police के आंकड़ों के अनुसार हिंसा से जुड़े 700 से अधिक एफआईआर दर्ज हुए और 2,600 से ज्यादा गिरफ्तारियां की गईं। अधिकांश मुकदमे Karkardooma Court सहित विभिन्न अदालतों में विचाराधीन हैं। कई मामलों में आरोप तय हो चुके हैं, जबकि कई में सुनवाई की प्रक्रिया जारी है।

पीड़ितों का दर्द अब भी ताजा

हिंसा प्रभावित इलाकों के कई लोगों का कहना है कि समय बीतने के बावजूद उस दौर की यादें अब भी भय और असुरक्षा का एहसास कराती हैं। भजनपुरा और यमुना विहार जैसे इलाकों के व्यापारियों का दावा है कि उस दौरान बड़े पैमाने पर संपत्ति को नुकसान पहुंचा और कई वाहनों व दुकानों में आग लगा दी गई।

कुछ पीड़ितों का आरोप है कि मामलों की सुनवाई अपेक्षा से धीमी चल रही है, जिससे न्याय की प्रक्रिया लंबी होती जा रही है। वहीं, कानूनी विशेषज्ञों का कहना है कि इतने बड़े पैमाने पर दर्ज मामलों में जांच, साक्ष्य और गवाहों की प्रक्रिया समय लेने वाली होती है।

लंबित मामलों पर नजर

छह साल बाद भी दंगों से जुड़े कई महत्वपूर्ण मामलों का अंतिम फैसला आना बाकी है। अदालतों में चल रही कार्यवाही और अपीलों के कारण प्रक्रिया लंबी खिंच रही है।

उत्तर-पूर्वी दिल्ली की हिंसा ने देशभर में गहरी बहस छेड़ी थी। छह साल बाद भी यह सवाल बना हुआ है कि सभी प्रभावित परिवारों को कब और कैसे पूर्ण न्याय मिल पाएगा।

एक नजर में खास आंकड़े

विवरण आंकड़ा
कुल FIR 758
कुल गिरफ्तारियां 2,619
चार्जशीट फाइल की गईं 414
सप्लीमेंट्री चार्जशीट 460 से ज्यादा
चार्जशीट वाले लोगों की संख्या 2,400 से ज्यादा
दोषी 112
बरी 20
मौतें 53
घायल 581

गिरफ्तारियां हुईं

एजेंसी गिरफ्तारियां
जिला पुलिस 2,174
क्राइम ब्रांच 424
स्पेशल सेल 21

अभी की स्थिति
ज़्यादातर मामलों में ट्रायल चल रहे हैं
112 मामलों में सजा हो चुकी है
20 मामलों में आरोपी बरी

चार्जशीट कैसे फाइल की गईं

  • एजेंसी चार्जशीट
  • कुल चार्जशीट 414
  • जिला पुलिस 368
  • क्राइम ब्रांच 45
  • स्पेशल सेल 1

तिरिक्त: 460 से ज्यादा सप्लीमेंट्री चार्जशीट फाइल की गईं

Comments are closed.