ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री अल्बनीज को बम से उड़ाने की धमकी, चीनी डांस ग्रुप को ईमेल भेजा गया

1

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज को मंगलवार को बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी भरा ईमेल एक चीनी डांस ग्रुप को भेजा गया था, जिस पर चीन में प्रतिबंध है और जो इस महीने ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन देने वाला था।

सुरक्षा कारणों से अल्बानीज को उनके आधिकारिक आवास से सुरक्षित बाहर निकाला गया और गहन जांच अभियान चलाया गया। इसके दौरान उन्हें कई घंटे आवास के बाहर ही रहना पड़ा। पुलिस ने अभी तक धमकी के स्रोत पर कोई टिप्पणी नहीं की है।

प्रधानमंत्री अल्बानीज ने बुधवार को कहा, “हम इन चीजों को हल्के में नहीं ले सकते।” उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपने कुत्ते की तस्वीर पोस्ट की, जिसमें वह आधिकारिक आवास ‘द लाज’ के दरवाजे के पास खड़ा है। पोस्ट में उन्होंने पुलिस को धन्यवाद भी दिया।

डांस ग्रुप से जुड़े प्रवक्ता ने बताया कि यह बम की धमकी उन कई ईमेल में से एक थी, जो शेन युन के प्रतिनिधि को भेजे गए थे। यह ईमेल स्थानीय आयोजकों को चीनी भाषा में भेजा गया था और इसमें दावा किया गया था कि प्रधानमंत्री के आवास के आसपास विस्फोटक रखे गए हैं और यदि ग्रुप ने ऑस्ट्रेलिया में प्रदर्शन किया तो विस्फोट हो सकता है।

Comments are closed.