बंगाल में प्रशासनिक बदलाव, 12 आईपीएस अधिकारियों का ट्रांसफर

1

विधानसभा चुनाव से पहले पश्चिम बंगाल में पुलिस प्रशासन में एक और बड़ा फेरबदल किया गया है।

राज्य सरकार ने शनिवार को 12 वरिष्ठ आईपीएस अधिकारियों के तबादले और नई तैनाती का आदेश जारी किया। इस संबंध में गृह विभाग ने औपचारिक अधिसूचना जारी कर दी है। आदेश के मुताबिक, कई अहम पदों पर जिम्मेदारियों की अदला-बदली की गई है। राज्य पुलिस के पश्चिमी जोन में एडीजी व आईजी के पद पर तैनात आईपीएस अशोक कुमार प्रसाद को साइबर सेल का नया एडीजी बनाया गया है। वे इस पद पर तैनात रहे विशाल गर्ग की जगह लेंगे।

वहीं वरिष्ठ आईपीएस विशाल गर्ग को पश्चिमी जोन के एडीजी व आईजी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। चुनावी प्रक्रिया की घोषणा से पहले किए गए इस प्रशासनिक बदलाव को कानून-व्यवस्था के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। सरकार का कहना है कि नई तैनातियों के जरिए पुलिस तंत्र को और अधिक प्रभावी एवं चुस्त-दुरुस्त बनाया जाएगा।

Comments are closed.