जम्मू-कश्मीर में एक समारोह के दौरान बड़ा हादसा टल गया, जब पूर्व मुख्यमंत्री Farooq Abdullah पर एक शख्स ने कथित तौर पर फायरिंग की कोशिश की। हालांकि वह उन्हें निशाना नहीं बना सका और Farooq Abdullah इस घटना में बाल-बाल बच गए।
जानकारी के मुताबिक यह घटना जम्मू के Greater Kailash इलाके में एक शादी समारोह के दौरान हुई, जहां Farooq Abdullah शामिल होने पहुंचे थे। उस समय जम्मू-कश्मीर के उपमुख्यमंत्री Surinder Choudhary भी कार्यक्रम में मौजूद थे। घटना के दौरान उन्हें हल्की चोटें आईं और उनका प्राथमिक उपचार कर दिया गया।
इस घटना का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि Farooq Abdullah समारोह में मौजूद हैं और उनके आसपास सुरक्षाकर्मी तैनात हैं। इसी दौरान एक शख्स पीछे से उनके करीब पहुंचता है और उनकी कनपटी के पास पिस्तौल तान देता है। हालांकि वह तुरंत गोली नहीं चला पाता। इसके बाद सुरक्षाकर्मी तेजी से हरकत में आते हैं और आरोपी को पकड़ लेते हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी की पहचान कमल सिंह जम्वाल के रूप में हुई है। उसे मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया। शुरुआती जांच में यह भी सामने आया है कि वह कथित तौर पर नशे की हालत में था।
Jammu and Kashmir Police ने मामले की जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि आरोपी का असली निशाना कौन था और इस घटना के पीछे क्या वजह थी। फिलहाल दोनों नेता सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
Comments are closed.