होर्मुज के करीब US स्ट्राइक, ‘बंकर बस्टर’ से ईरानी मिसाइल साइट्स पर वार

2

हॉर्मुज स्ट्रेट के पास बढ़ते तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान के खिलाफ बड़ा सैन्य ऑपरेशन किया है। अमेरिकी सेना ने इस रणनीतिक इलाके के करीब ईरानी मिसाइल ठिकानों पर शक्तिशाली बंकर बस्टर बमों से हमला किया।

अमेरिकी सेंट्रल कमांड (CENTCOM) के अनुसार, ईरान के समुद्र तटीय क्षेत्र में मौजूद मजबूत और भूमिगत मिसाइल साइट्स को निशाना बनाते हुए 5,000 पाउंड के ‘डीप पेनिट्रेटर’ बम गिराए गए। इन बमों का इस्तेमाल खासतौर पर गहराई में छिपे या किलेबंद ठिकानों को तबाह करने के लिए किया जाता है।

ईरानी मिसाइल साइट्स पर हमला

CENTCOM ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर बयान जारी कर कहा कि हॉर्मुज स्ट्रेट के पास ईरान की कई मजबूत मिसाइल साइट्स पर सफलतापूर्वक कार्रवाई की गई।

क्यों अहम है हॉर्मुज स्ट्रेट?

हॉर्मुज स्ट्रेट दुनिया के सबसे अहम समुद्री मार्गों में गिना जाता है, जहां से वैश्विक तेल सप्लाई का बड़ा हिस्सा गुजरता है। ऐसे में इस इलाके में बढ़ता तनाव अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चिंता का कारण बना हुआ है।

यह हमला ऐसे समय हुआ है जब ईरान ने अमेरिका और इजरायल के साथ जारी टकराव के बीच इस जलमार्ग को बंद करने का कदम उठाया था।

सहयोगियों का सीमित समर्थन

अमेरिका की यह कार्रवाई उस वक्त सामने आई है जब राष्ट्रपति Donald Trump की अपील के बावजूद NATO समेत कई सहयोगी देशों ने इस क्षेत्र में सीधे सैन्य सहयोग देने से दूरी बनाई।

ट्रंप ने पहले कहा था कि यह कदम वैश्विक व्यापार और समुद्री सुरक्षा को बनाए रखने के लिए जरूरी है।

Comments are closed.