मिडिल ईस्ट में जारी संघर्ष के बीच जेट फ्यूल की कीमतों में आई तेज उछाल का असर अब हवाई यात्रियों पर दिखने लगा है।
बढ़ती लागत के दबाव में देश की प्रमुख एयरलाइन Air India ने फ्यूल सरचार्ज में बदलाव करने का फैसला लिया है, जिससे घरेलू और अंतरराष्ट्रीय दोनों उड़ानों के टिकट महंगे हो जाएंगे।
एयरलाइन के इस फैसले के बाद डोमेस्टिक फ्लाइट के किराए में 299 रुपये से 899 रुपये तक की बढ़ोतरी होगी। वहीं, इंटरनेशनल टिकटों की कीमतों में 2,200 रुपये से लेकर 26,000 रुपये तक का इजाफा होने की संभावना है। यानी आने वाले दिनों में यात्रियों को हवाई सफर के लिए ज्यादा खर्च करना पड़ेगा।
8 अप्रैल से लागू होंगी नई दरें
जेट फ्यूल की वैश्विक कीमतों में तेजी को देखते हुए एयर इंडिया ने अपने फ्यूल सरचार्ज को संशोधित किया है। नई दरें 8 अप्रैल, बुधवार से ज्यादातर रूट्स पर लागू हो जाएंगी। जबकि यूरोप, उत्तरी अमेरिका और ऑस्ट्रेलिया जाने वाली उड़ानों के लिए यह बदलाव 10 अप्रैल, 2026 से लागू होगा।
एयरलाइन का कहना है कि यह फैसला सरकार के संतुलित दृष्टिकोण के बाद लिया गया है, जिसमें घरेलू एविएशन टर्बाइन फ्यूल (ATF) की कीमतों में बढ़ोतरी को 25% तक सीमित किया गया है।
दूरी के हिसाब से तय होगा सरचार्ज
एयर इंडिया ने घरेलू उड़ानों के लिए फिक्स सरचार्ज की जगह दूरी-आधारित ग्रिड सिस्टम लागू किया है। वहीं, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के लिए सरचार्ज में ज्यादा बढ़ोतरी की गई है, क्योंकि ग्लोबल ATF कीमतों पर कोई नियंत्रण नहीं है।
हालांकि, एयरलाइन ने यह भी स्पष्ट किया कि नया सरचार्ज बढ़ी हुई लागत की पूरी भरपाई नहीं करता। कंपनी अभी भी इस बोझ का एक हिस्सा खुद
Comments are closed.