बंगाल में दूसरे चरण की जंग आज, भवानीपुर-जादवपुर समेत VIP सीटों पर मुकाबला तेज

1

गर्मी के बाद अब बारिश की चुनौती

पहले चरण के मतदान के दिन भीषण गर्मी ने लोगों की परीक्षा ली थी। कई जिलों में पारा 40 डिग्री के पार पहुंच गया, लेकिन मतदाताओं के उत्साह पर इसका असर नहीं पड़ा और उन्होंने बढ़-चढ़कर मतदान किया।

अब दूसरे चरण में मौसम नई चुनौती लेकर सामने है। मौसम विभाग ने बुधवार को मतदान वाले सभी जिलों में आंधी-तूफान और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसके मद्देनज़र प्रशासन ने सतर्कता बढ़ा दी है। हालांकि, चुनाव आयोग को भरोसा है कि खराब मौसम के बावजूद मतदान प्रतिशत में बढ़ोतरी होगी और नया रिकॉर्ड बन सकता है।

दूसरे चरण का पूरा गणित
कुल जिले: 7
पुरुष मतदाता: 1,64,74,306
महिला मतदाता: 1,57,40,162
तृतीय लिंग मतदाता: 792
पहली बार वोटर: 4,12,668
पुरुष प्रत्याशी: 1,228
महिला प्रत्याशी: 220
कुल मतदान केंद्र: 41,001
मॉडल बूथ: 258
जिलावार सीटें
कोलकाता: 11
उत्तर 24 परगना: 33
दक्षिण 24 परगना: 7
हावड़ा: 16
हुगली: 18
नदिया: 17
पूर्व बर्द्धमान: 16

सुरक्षा का कड़ा पहरा

दूसरे चरण में सुरक्षा के पुख्ता इंतज़ाम किए गए हैं। कुल 2,321 केंद्रीय बलों की कंपनियां तैनात की गई हैं।
सबसे ज्यादा तैनाती कोलकाता (273 कंपनियां) और पूर्व बर्द्धमान (260 कंपनियां) में की गई है। इसके अलावा हुगली ग्रामीण, बारुईपुर, बैरकपुर, कृष्णानगर और हावड़ा समेत अन्य संवेदनशील इलाकों में भी भारी संख्या में बल तैनात रहेगा।

2021 का वोटिंग ट्रेंड
नदिया: 84.3%
दक्षिण 24 परगना: 82.3%
उत्तर 24 परगना: 83.7%
हावड़ा: 79.9%
हुगली: 83.1%
पूर्व बर्द्धमान: 86.1%
कोलकाता: 62.3%

👉 औसत मतदान (इन जिलों में): 80.24%
👉 पूरे बंगाल का कुल मतदान (2021): 82.30%

Comments are closed.