सपा संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, 38 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस

1

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री Mulayam Singh Yadav के छोटे बेटे Prateek Yadav का बुधवार को निधन हो गया। उन्हें लखनऊ के सिविल अस्पताल ले जाया गया था, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, प्रतीक यादव को अस्पताल पहुंचने से पहले ही मौत हो चुकी थी। फिलहाल उनकी मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है, लेकिन शुरुआती जांच में जहरीले पदार्थ के सेवन की आशंका जताई जा रही है।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और पूरे मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह सामने आ सकेगी। घटना के बाद यादव परिवार और समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं में शोक का माहौल है।

Comments are closed.