रतलाम में राजधानी एक्सप्रेस के कोच में आग, रेलवे प्रशासन अलर्ट मोड पर

2

दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन स्टेशन जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) में रविवार सुबह आग लगने से बड़ा हादसा टल गया।

रतलाम रेल मंडल के आलोट-विक्रमगढ़ स्टेशन के बीच ट्रेन के दो कोच आग की चपेट में आ गए, जिससे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। घटना के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित हो गया।

प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस सुबह करीब 5:30 बजे रतलाम से आगे बढ़ रही थी। इसी दौरान बी-1 कोच में अचानक आग लग गई। गार्ड ने तत्काल लोको पायलट को सूचना दी, जिसके बाद ट्रेन को तुरंत रोक दिया गया।

आग फैलने के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तेजी से राहत और बचाव कार्य शुरू किया। करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में भेजा गया। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग बुझाने का अभियान चलाया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार हादसा कोटा रेल मंडल क्षेत्र में हुआ। आग की वजह से ट्रेन के दो कोच पूरी तरह जल गए हैं। हालांकि अब तक किसी यात्री के हताहत होने की सूचना नहीं मिली है।

घटना के चलते नई दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर कई ट्रेनों को अलग-अलग स्टेशनों पर रोकना पड़ा। रेलवे के वरिष्ठ अधिकारी और डीआरएम मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा ले रहे हैं। आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Comments are closed.